मुरादाबाद, मई 14 -- आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की नियुक्ति का मामला उलझता जा रहा है। महीना बीतने के बाद चयनित अभ्यार्थियों को नियुक्ति पत्र नहीं मिल पाया है। इस वजह से परियोजनाओं का संचालन शुरू में हो पाया है। जबकि चयन के बाद भी उनका मानदेय नहीं बन पाया है। जनवरी माह में यहां 372 पदों पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की भर्ती शुरू हुई। 8 अप्रैल को देहात क्षेत्र के 262 केंद्रों की कार्यकर्ताओं के चयन का ऐलान कर दिया गया। जिसकी सूची विकास भवन स्थित कार्यालय और ब्लॉक मुख्यालयों पर चस्पा कर दी गई। जबकि, शहरी क्षेत्र की नियुक्ति को लेकर शिकायतें आ गईं। इस वजह से शहर के 44 केंद्रों की नियुक्तियां रुकी पड़ी हैं। देहात क्षेत्र के अभ्यर्थियों के नाम का ऐलान हो गया है। विभागीय पटल पर उसकी सूची चस्पा कर दी गई। एक महीना बीतने के बाद भी चयनितों को नियुक्ति पत्...