आजमगढ़, जून 13 -- आजमगढ़, संवाददाता। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी एवं पीएम स्वनिधि योजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। डीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर (पीएम स्वनिधि) योजना के अंतर्गत लोन के लिए आवेदन करने वाले ऐसे लोगों को दूसरी किस्त जारी की जाए, जो नियम और शर्तें पूरी कर रहे हों। उन्होंने कहा कि द्वितीय एवं तृतीय लोन के आवेदकों को अधिशासी अधिकारी बुलाएं और बैंक अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर लोन दिलाना सुनिश्चित करें। जिस ईओ के पास अधिक नगर पंचायतों का प्रभार है और वे अपेक्षित प्रगति नहीं कर पा रहे हैं, उनके स्थान पर कम प्रभार वाले तेजतर्रार ईओ को चार्ज दिया जाए। जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी की समीक्षा करते हुए कहा कि पीएम आवास योजना शहरी 2...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.