गौरीगंज, नवम्बर 27 -- यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए सड़क पर उतरे यमराज अमेठी। संवाददाता यातायात माह के 27वें दिन गुरुवार को लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक करने के लिए यातायात पुलिस के साथ यमराज भी सड़क पर उतर आए। नियमों का पालन न करने वालों को यमराज बने कलाकार ने जहां मौत का डर दिखाया वहीं नियमों का पालन करते मिले लोगों को फूल देकर उनको सम्मानित भी किया। गुरुवार को जिला मुख्यालय गौरीगंज के सब्जी मंडी तिराहे पर यातायात पुलिस प्रभारी शोभनाथ राम के नेतृत्व में जागरूकता अभियान चलाया गया। वाहन चालकों व आमजनमानस को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए पंफलेट वितरित किया गया। इस दौरान यातायात पुलिस ने प्रतीकात्मक यमराज के माध्यम से नुक्कड़ नाटक कर आम जनता को जागरूक किया। यमराज बने कलाकार द्वारा हेलमेट व सीटबेल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.