नई दिल्ली, फरवरी 21 -- रिजर्व बैंक ने एक और बैंक पर बड़ी कार्रवाई की है। रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को कहा कि उसने बड़े कर्ज से संबंधित निर्देशों का पालन न करने और क्रेडिट सूचना कंपनियों को संबंधित जानकारी देने में देरी के लिए सिटी बैंक पर 39 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। रिजर्व बैंक ने कहा कि बैंक के पर्यवेक्षी मूल्यांकन के लिए वैधानिक निरीक्षण 31 मार्च, 2023 तक इसकी वित्तीय स्थिति के संदर्भ में किया गया था।जारी किया था नोटिस रिजर्व बैंक के निर्देशों का पालन न करने के पर्यवेक्षी निष्कर्षों और उस संबंध में संबंधित पत्राचार के आधार पर, सिटी बैंक एन.ए. को एक नोटिस जारी किया गया था। नोटिस में उसे कारण बताने की सलाह दी गई थी कि रिजर्व बैंक के उक्त निर्देशों का पालन करने में विफल रहने के लिए उस पर जुर्माना क्यों न लगाया जाए। नोटिस पर बैंक के जव...