एटा, दिसम्बर 24 -- यातायात नियमों के उल्लंघन पर लगाम लगाने के उद्देश्य से एआरटीओ प्रशासन ने अलीगंज क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान छह वाहनों को सीज किया गया तथा 1.52 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। एआरटीओ सतेंद्र कुमार सिंह ने टीम के साथ मिलकर अलीगंज क्षेत्र में जांच के दौरान चार वाहनों को सीज किया। इनमें दो ट्रैक्टर और दो पिकअप वाहन शामिल थे। वाहनों पर आवश्यक दस्तावेजों की कमी, नियमों के उल्लंघन और निर्धारित मानकों का पालन न करने के आरोप पाए गए। वहीं थाना बागवाला क्षेत्र में एक ओवरलोड लोडर को सीज किया गया, जबकि जैथरा क्षेत्र में एक अन्य लोडर पर भी कार्रवाई की गई। इस प्रकार कुल छह वाहनों पर सीज की कार्रवाई करते हुए संबंधित वाहन स्वामियों से कुल 1.52 लाख रुपये का जुर्माना वसूल किया गया। एआरटीओ ने अभियान के दौरान वाह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.