देहरादून, मई 24 -- पुलिस ने यातायात नियमों का उल्हंघन करने पर 130 वाहन चालकों के चालान काटे। एसएसपी के आदेश पर शनिवार को अभियान चलाया गया। पुलिस ने राधा स्वामी सत्संग व्यास कट, बिंदाल कट, ग्रेट वैल्यू तिराहा, कैलाश हॉस्पिटल कट, मातावाला बाग तथा सहस्त्र धारा रोड, केवल विहार कट पर वाहनों की चैंकिंग की। इस दौरान कई वाहन चालक रॉग साइड से वाहन चलाते नजर आए। जिनको रोककर पुलिस ने कार्रवाई की। एसएसपी ने बताया कि इस दौरान गलत दिशा में वाहन चलाने वाले 60 वाहन चालकों के एमवी एक्ट में चालान किए गए। बिना हेलमेट के 20, ट्रिपल राइडिंग में 10 और यातायात के अन्य नियमों का उल्लंघन करने पर 35 वाहन चालकों के चालान किये गए। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने पर 05 वाहनों को मौके पर ही सीज किया गया। पुलिस ने भविष्य में नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.