हरदोई, दिसम्बर 5 -- हरदोई। गुरुवार को कौढ़ा में मोड़ पर बनाए गए स्पीड ब्रेकर की जद में एक युवक आ गया। अचानक ब्रेकर सामने आने पर युवक ने बाइक में ब्रेक लगाया तो पीछे से आ रही क्रेन का पहिया उसके ऊपर चढ़ गया। गंभीर रूप से घायल युवक को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। हादसा होते ही मौके पर लोगों की भीढ़ लग गई, लोगों ने बताया कि नियमों को दरकिनार कर लखनऊ पलिया नेशनल हाईवे-731 पर बनाए गए स्पीड ब्रेकर हादसों का सबब बन रहे हैं। कौढ़ा में मोड़ पर बना स्पीड ब्रेकर हाईवे पर आने-जाने वाले वाहन चालकों को दिखाई ही नहीं देता है। अचानक सामने स्पीड ब्रेकर देखकर ब्रेक लगाने पर हादसे हो जाते हैं। वाहन चालकों का कहना है कि नेशनल हाईवे पर स्पीड ब्रेकर बनाने का कोई नियम नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...