महोबा, नवम्बर 14 -- महोबा, संवाददाता। उप परिवहन आयुक्त के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में यातायात नियमों के पालन में लापरवाही बरतनें वाले वाहनों के चालान किए गए है। अधिकारियों ने 158 वाहनों के चालान किए। बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन चलाने वालों की काउंसलिंग करा हेलमेट का प्रयोग करने की शपथ दिलाई गई। झांसी परिक्षेत्र के उप परिवहन आयुक्त के डी सिंह गौर ने जिले में प्रवर्तन अधिकारियों के साथ सड़क सुरक्षा को लेकर अभियान चलाया। बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन चलाने, चार पहिया वाहन चालकों के द्वारा सीट बेल्ट के प्रयोग में लापरवाही और चलते वाहन में मोबाइल का प्रयोग करने के मामलों में चालान किए गए। उप परिवहन आयुक्त ने कहा कि अधिकांश दुर्घटनाएं नियमों के पालन में लापरवाही के कारण होती है।इसलिए वाहन चलाते समय नियमों का पालन करना चाहिए। इस मौके पर एआरटीओ...