सुल्तानपुर, फरवरी 24 -- दोस्तपुर, संवाददाता। कस्बे के मुख्य बाजार में मंगलवार शाम चौंकाने वाला दृश्य देखने को मिला। माल ढुलाई के लिए बनाई गई बैटरी चालित गाड़ी में सवारियां बैठाकर खुलेआम ढोई जा रही थीं। गाड़ी के पीछे महिलाओं को ठूंस-ठूंस कर बैठाया गया था। जिनमें एक दुधमुंहा बच्चा भी शामिल था। जरा सी चूक होने पर बड़ा हादसा हो सकता था। गौरतलब है कि परिवहन व प्रवर्तन विभाग द्वारा समय-समय पर अभियान चलाकर ओवरलोडिंग और अवैध सवारी ढुलाई पर कार्रवाई की जाती रही है। इसके बाद भी देहात के बाजार और कस्बाई सड़कों पर नियमों की अनदेखी कर लगातार कानून का उल्लंघन जारी है। जबकि मोटर वाहन अधिनियम के अनुसार मालवाहक वाहनों में सवारी बैठाना न सिर्फ नियमों का उल्लंघन है, बल्कि यह यात्रियों की जान जोखिम में डालने जैसा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...