किशनगंज, फरवरी 1 -- किशनगंज। संवाददाता राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अवसर पर शनिवार को शहर में सड़क सुरक्षा को लेकर एक भव्य एवं प्रभावशाली जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। यह रैली परिवहन विभाग एवं इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में निकाली गई, जिसमें स्कूली बच्चे, पुलिस कर्मी एवं परिवहन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल हुए। रैली का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करना और दुर्घटनाओं में कमी लाना था। जागरूकता रैली को पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार द्वारा गुब्बारे उड़ाकर एवं हरी झंडी दिखाकर विधिवत रूप से रवाना किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली अधिकांश मौतें केवल लापरवाही के कारण होती हैं, जिन्हें थोड़ी-सी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.