चंदौली, दिसम्बर 12 -- चंदौली, संवाददाता। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिये पुलिस विशेष चेकिंग अभियान चला रही है। इस क्रम में यातायात प्रभारी सत्यप्रकाश यादव एवं यातायात पुलिस कर्मियों की टीम ने बिना हेलमेट, बिना सीटबेल्ट, तीन सवारी, पिकअप बिना रजिस्ट्रेशन एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 213 वाहनों का चालान किया। वहीं 246500 रुपये का जुर्माना लगाया है। साथ ही आमजन एवं वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। यातायात प्रभारी ने बताया कि नशे की हालत में वाहन नहीं चलाना चाहिए। निर्धारित मानक से अधिक सवारी नहीं बैठानी चाहिए। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं करने, अवयस्क को वाहन नहीं चलाने देने, सीट बेल्ट का प्रयोग करने एवं दो पहिया वाहनों पर हेलमेट का प्रयोग करने, वाहनों को ओवर लोड नहीं चलाने आदि के संबन्ध में जाग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.