मैनपुरी, नवम्बर 30 -- यातायात माह नवंबर में शहर में विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। रविवार को पुलिस ने शहर के प्रमुख तिराहे चौराहे पर अभियान चलाकर वाहनों की चेकिंग। नियमों का अनदेखा कर रहे 917 वाहनों के चालान किए। सबसे ज्यादा चालान हेलमेट न लगाने पर किए गए। यातायात पुलिस की कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा। एसपी गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक यातायात दीपशिखा व यातायात प्रभारी सुनील कुमार सिंह शहर के करहल चौराहा, भांवत चौराहा व ईशन नदी तिराहे पर पहुंचे। जहां चालकों को कर बताया कि यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए चलाया जा रहा है। यातायात नियमों को बताकर उन्हें वाहन चलाते समय प्रयोग करने की अपील की। महिला पुलिसकर्मियों ने महिला चालकों को रोका और नियमों की जानकारी देकर जागरूक किया। इस दौरान पुलिस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.