हमीरपुर, जनवरी 31 -- हमीरपुर। जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से समस्त थाना पुलिस बल द्वारा व्यापक स्तर पर पैदल गश्त अभियान चलाया गया। मुख्य बाजारों, सार्वजनिक स्थानों, भीड़भाड़ वाले इलाकों, मुख्य मार्गों और राष्ट्रीय राजमार्गों पर पैदल गश्त कर आमजन में सुरक्षा की भावना जागृत की। इस दौरान जनता को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया गया, जिसमें बाइक सवारों को हेलमेट पहनने की अनिवार्यता, चारपहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट का उपयोग करने की आवश्यकता, शराब पीकर वाहन न चलाने और अन्य यातायात नियमों का पालन करने के महत्व को समझाया गया। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई, जिसमें कुल 39 वाहनों का ई-चालान किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.