रुद्रपुर, मई 6 -- खटीमा। नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ लोनिवि की खण्डीय शाखा की लोनिवि विश्राम गृह में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पुरानी कार्यकारणी का कार्यकाल पूरा होने पर नई कार्यकारणी का गठन किया गया। इसमें वीरेंद्र को अध्यक्ष, रेवती बिष्ट को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, बसंत नाथ को उपाध्यक्ष, धीर सिंह को मंत्री, सुखदेव सिंह को संयुक्त मंत्री, संजय को संगठन मंत्री एवं जगत सिंह को कोषाध्यक्ष चुना गया। इस अवसर पर जनपद संरक्षक ज्ञान प्रकाश, खंडीय संरक्षक हरीश गहतोड़ी, जनपद अध्यक्ष पान सिह, राजकीय वाहन चालक संघ लोनिवि के प्रान्तीय अध्यक्ष संग्राम सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.