मुजफ्फर नगर, फरवरी 3 -- मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान लखनऊ के तत्वावधान में ग्रीनलैंड मॉडर्न जूनियर हाई स्कूल सोमवार को त्रैमासिक योग प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने किया। योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने बताया कि योग एक ऐसी विधा है जिससे बच्चों का शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक तथा आध्यात्मिक विकास होता है। नियमित योगाभ्यास से बालकों में सद्बुद्धि का विकास होता है। उनके अंदर अनुशासन, सहनशीलता, दया, करुणा, त्याग तथा मेहनत का गुण विकसित होता है। प्राणायाम करने से बच्चों की बुद्धि तीव्र होती है। फोटो 4 - मुजफ्फरनगर के ग्रीनलैंड स्कूल में योगा करते बच्चे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...