धनबाद, फरवरी 3 -- धनबाद, वरीय संवाददाता होमगार्ड सिविल डिफेंस एंड फायर सर्विस नई दिल्ली की ओर से सभी राज्यों को पत्र जारी नियमित ड्यूटी देने पर रोक लगाने की बात कही गई है। इस आदेश का सभी होमगार्ड विरोध कर रहे हैं। होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष रवि मुखर्जी ने कहा कि देशभर के होमगार्ड को लंबी और निरंतर ड्यूटी को बंद कर रोटेशन सिस्टम लागू करने का आदेश सभी राज्यों के होमगॉर्ड के कमांडेंट जनरल के नाम पत्र जारी किया गया है। कहा कि अगर यह नीति धरातल स्तर पर लागू होती है तो इससे लाखों जवानों के सामने बेरोजगारी की स्थिति उत्पन्न हो जाएगी। हमारा संगठन इसका पुरजोर विरोध करता है। साथ ही मांग करता है कि तत्काल प्रभाव से इस आदेश को वापस लिया जाए अन्यथा गृहरक्षक उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.