हमीरपुर, फरवरी 23 -- हमीरपुर। लखनऊ से आए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के नियमित टीकाकरण के महानिदेशक डॉ.मनोज शुक्ला ने सोमवार को जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। हालांकि उन्हें कहीं कोई विशेष कमी या समस्या नजर नहीं आई। रविवार के दिन भी टीकाकरण अभियान चलाए जाने की उन्होंने प्रशंसा की। दिन में दो बजे के बाद जिला अस्पताल पहुंचे नियमित टीकाकरण (आरआई) के महानिदेशक डॉ.शुक्ला ने जिला पुरुष अस्पताल की लैब, एनआरसी और जनरल वार्ड का निरीक्षण किया। साफ-सफाई व्यवस्था पर संतोष जताया। उन्होंने बताया कि नियमित टीकाकरण की जनपद में स्थिति ठीक है। जिला अस्पताल में रविवार के दिन भी टीकाकरण कार्य चलता रहता है जो कि अच्छी बात है। निरीक्षण के दौरान जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ.सीबी राजपूत, डॉ.आरटी बनर्जी, अस्पताल के मैनेजर विवेक राजधर, जिला वैक्सीन प्रबंधक सुरजीत म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.