महाराजगंज, जनवरी 12 -- महराजगंज, निज संवाददाता। लंबित मानदेय भुगतान, नियमितीकरण और सम्मानजनक मानदेय की मांग को लेकर ग्राम रोजगार सेवकों का आक्रोश एक बार फिर सामने आया। उप्र ग्राम रोजगार सेवक संघ के आह्वान पर रविवार को रोजगार सेवकों ने भाजपा कार्यालय पर राज्यमंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु को छह सूत्रीय मांगपत्र सौंपते हुए समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। जिलाध्यक्ष ब्रह्मनंद के नेतृत्व में पहुंचे रोजगार सेवकों ने अनदेखी की स्थिति में प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी दी। जिलाध्यक्ष ने बताया कि ग्राम रोजगार सेवकों का छह माह से अधिक समय से मानदेय लंबित है, जिससे उनके समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। उन्होंने लंबित मानदेय के तत्काल भुगतान की मांग करते हुए अन्य विभागीय कार्यों के लिए अतिरिक्त मानदेय तथा उसके लिए प...