बागेश्वर, फरवरी 4 -- बागेश्वर। संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं-गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण नियमावली कट आफ डेट 2024 को शीघ्र जारी करने की मांग मुखर है। कर्मचारी अनूठा पौधारोपण आंदोलन चला रहे हैं। मंगलवार को 214 वें दिन कर्मचारियों ने उपजिलाधिकारी को पौध भेंट कर ज्ञापन सौंपा। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी के नेतृत्व में आंदोलित कर्मचारी गरुड़ तहसील परिसर पहुंचे। उन्होंने उपजिलाधिकारी जितेंद्र वर्मा को ज्ञापन सौंपा। तहसील परिसर में पौधारोपण किया गया। उन्होंने कहा कि शासन तक उनकी मांग जाएगी। पर्यावरण संरक्षण के लिए भी सराहनीय कार्य होगा। कहा कि यह अभियान जारी रखेंगे। इस अवसर पर महासंघ महामंत्री कंचन चंदोला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश कपकोट, गौतम कुमार, पीतांबर दुमका, धर्मानांद जोशी, देवेंद्र राठौर, निखिलेश बिष्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.