छपरा, फरवरी 5 -- छपरा, एक संवाददाता। नियमितिकरण समेत अन्य लंबित मांगों को लेकर छपरा नगर निगम सहित जिले के विभिन्न नगर निकायों में कार्यरत दैनिक मजदूर 12 तारीख को सांकेतिक हड़ताल पर जाएंगे। यह हड़ताल बिहार लोकल बॉडीज कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर किया जा रहा है। लोकल बॉडीज इम्प्लाइज फेडरेशन के पदाधिकारियों ने इसकी औपचारिक घोषणा कर दी है। फेडरेशन के नेताओं ने बताया कि नगर निकायों में वर्षों से कार्यरत दैनिक मजदूर और संविदा कर्मी अल्प वेतन, असुरक्षित सेवा शर्तों और भविष्य की अनिश्चितता के बीच काम करने को मजबूर हैं। इसके बावजूद उनकी समस्याओं पर सरकार और प्रशासन की ओर से गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। नियमितिकरण की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। संघ की प्रमुख मांगों में सामान्य प्रशासन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.