आरा, फरवरी 18 -- -उदवंतनगर थाने के पियनिया पुल के समीप बुधवार की सुबह हादसा -पियनिया से ईंट गिराने के बाद घर लौटने के दौरान हुआ यह हादसा आरा/उदवंतनगर। हिन्दुस्तान संवाददाता जिले में आरा-अरवल रोड पर उदवंतनगर थाना क्षेत्र के पियनिया गांव स्थित पुल के समीप बुधवार की सुबह एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें ट्रैक्टर के नीचे दबने से चालक की मौत हो गई। मृत चालक की पहचान गड़हनी थाना क्षेत्र के असलान बहादुरपुर गांव निवासी शिव नारायण राम के 40 वर्षीय पुत्र बुधराम राम के रूप में की गयी है। हादसे के बाद काफी देर तक अफरातफरी रही। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इधर, चालक के भाई संजय राम ने बताया कि बुधवार की सुबह बुधराम राम शिवपुर गांव से ट्रैक्टर पर ईंट लोड कर पियनिया गांव गये थे। वहां से ट्रैक्टर लेकर वह गांव लौट र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.