कोडरमा, फरवरी 7 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। निकाय चुनाव झुमरी तिलैया नगर परिषद, नगर पंचायत कोडरमा एवं नगर पंचायत डोमचांच क्षेत्र में चुनाव संपन्न कराने के लिए सामान्य प्रेक्षक एवं व्यय प्रेक्षक का कोडरमा जिला में आगमन हो चुका है। निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान शिकायत, सूचना एवं सुझाव प्राप्त करने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग स्तर तथा जिला स्तर पर 24x7 नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। आम नागरिक चुनाव से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी, शिकायत या सुझाव के लिए संबंधित प्रेक्षक अथवा नियंत्रण कक्ष से संपर्क कर सकते हैं। प्रेक्षकों से मिलने का समय सोमवार से शनिवार सुबह 11:00 बजे से 12:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। इच्छुक व्यक्ति परिसदन, कोडरमा में निर्धारित समय पर मिल सकते हैं। बॉक्स के लिए नगर परिषद झुमरी तिलैया स्मिता टोप्पो, (सामान्य प्रेक्...