मैनपुरी, मार्च 25 -- सीएमओ डा. आरसी गुप्ता के निर्देश व एसीएमओ डा. सजीव राव की अध्यक्षता में कार्यालय सभागार में दो दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन हुआ। जिसमें चिकित्सा अधिकारियों व स्टाफ नर्स को निमोनिया से बचाव व उपचार के बारे में प्रशिक्षित किया गया। प्रशिषण में सीएमओ ने सभी स्वास्थ्य ईकाइयों से कहा कि वह मरीजों को गुणवत्तापरक उपचार व स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करें। वहीं एसीएमओ ने निमोनिया होने के कारण व रोकथाम के बारे में जानकारी दी। जिला परामर्शदाता सचिन कुमार ने कहा कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य नवजात शिशुओं में निमोनिया के लक्षण की पहचान कर सही समय पर उपचार दिलाना है। जिससे शिशु मृत्यु दर में कमी लाई जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.