बिहारशरीफ, मई 3 -- निमी गांव के 65 घरों पर चल सकता है बुलडोजर सीओ ने थमाया नोटिस, प्रभावित लोगों ने डीएम से लगायी गुहार कहा, कई वर्षों से रह रहे, घर टूटेगा तो आ जाएंगे सड़क पर फोटो शेखपुरा नीमी - कलेक्ट्रेट में गुहार लगाने आये निमी गांव पीड़ित लोग। शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। शेखोपुरसराय प्रखंड क्षेत्र के निमी गांव में कई वर्षों से रह रहे 65 परिवारों को प्रशासन द्वारा घर तोड़ने का नोटिस दिया गया। प्रभावित परिवारों ने आशियाने को बचाने के लिए जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई है। जानकारी के अनुसार, यह सभी परिवार कई दशकों से यहां रह रहे हैं और अधिकांश घर पक्के निर्माण में तब्दील हो चुके हैं। अचानक मिले नोटिस ने उनके सिर से छत छीनने का डर पैदा कर दिया है। बड़ी संख्या में पीड़ित शुक्रवार को शेखपुरा कलेक्ट्रेट पहुंचे। डीएम आरिफ अह...