पलामू, मार्च 10 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पाटन प्रखंड के शोले पंचायत स्थित निमिया गांव में रविवार को पीसीसी पथ का शिलान्यास कर कार्य शुरू कराया गया। लगभग 1600 फीट पीसीसी पथ निर्माण का शिलान्यास युवा कांग्रेस नेता प्रशांत किशोर की उपस्थिति में ग्रामीण सुनीता देवी ने किया। प्रशांत किशोर ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस महज एक दिन पहले मनाया गया है। महिलाओं का मान-सम्मान उनके लिए सर्वोच्च है। राज्य सरकार महिलाओं के समग्र विकास के लिए कई कार्यक्रम चला रही है। मंईयां सम्मान योजना इसमें सर्वोपरि है। महिलाओं को प्राथमिकता देना समाज के प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। ग्रामीणों से रूबरू होते हुए प्रशांत किशोर ने उनकी समस्याओं को जानने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने सड़क, पेयजल और शिक्षा की सुविधा का समग्र विकास करने का आश्वासन दिया। प्रशांत किशोर ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.