पलामू, नवम्बर 26 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। संविधान दिवस मनाते हुए बुधवार को शहर के ब्राह्मण प्लस-2 हाई स्कूल में संविधान के प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के बीच निबंध और पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निबंध और पेंटिंग प्रतियोगिता में 132 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया गया। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए प्राचार्य सतीश कुमार दुबे ने कहा कि आज के दिन 26 नवंबर 1949 को भारतीय संविधान को अंगीकार किया गया था। संविधान को बनाने में दो वर्ष 11 महीना 18 दिन का समय लगा था। संविधान हमे अधिकार देता है तो कर्तव्य की भी सिख देता है। भारत का संविधान विश्व का अनोखा संविधान है जिसमें सभी वर्गों का हित समाहित है। संविधान ...