कौशाम्बी, दिसम्बर 20 -- अजुहा, हिन्दुस्तान संवाद। कड़ा ब्लॉक के केन कनवार स्थित धर्मा देवी इंटर कॉलेज में शनिवार को भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती शताब्दी के अवसर पर तहसील स्तरीय निबंध लेखन एवं एकल काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निबंध लेखन में धर्मा देवी इंटर कालेज के हिमांशु गौतम ने प्रथम स्थान हासिल किया। शिवम यादव व पंकज कुमार (दोनों धर्मा देवी इंटर कॉलेज) को संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान तथा मान सिंह इंटर कॉलेज की दीपिका त्रिपाठी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। एकल काव्य पाठ प्रतियोगिता में मान सिंह इंटर कॉलेज की राजनंदिनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उदय श्याम इंटर कॉलेज की पत्रिका सिंह चौहान को द्वितीय स्थान जबकि धर्मा देवी इंटर कॉलेज की रोशनी देवी व गोलू कुमार को संयुक्त रूप से तृतीय स्थान मिला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.