देवघर, जनवरी 12 -- स्वामी विवेकानंद की जयंती पर स्थानीय विवेकानंद शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा संस्थान के बैनर तले विद्यार्थियों के बीच निबंध लेखन एवं रंगभरो प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर अपनी भागीदारी निभाई। वर्ग सप्तम से द्वादश तक के विद्यार्थियों के बीच स्वामी विवेकानंद एवं भारत शीर्षक निबंध लेखन प्रतियोगिता में आशुतोष बालिका उच्च विद्यालय रोहिणी की आकांक्षा कुमारी को प्रथम, दीनबंधु उच्च विद्यालय की आस्था कुमारी एवं करिश्मा कुमारी को क्रमशः द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। वर्ग पंचम से अष्टम तक विद्यार्थियों के बीच रंगभरो प्रतियोगिता में भारती विद्यापीठ की पूनम कुमारी को प्रथम, दीनबंधु स्कूल के सत्यम केशरी को द्वितीय जबकि आशुतोष विद्यालय की प्राची व नवल किशोर पाण्डेय को तृ...