पीलीभीत, अक्टूबर 5 -- पीलीभीत, संवाददाता। स्प्रिंगडेल कॉलेज आफ मैनेजमेंट स्टडीज में मिशन शक्ति की ओर से निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। महिला सशक्तीकरण शीर्षक पर छात्राओं ने निबंध के माध्यम से विचार व्यक्त किए। निबंध प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए कार्यकारी निदेशक डॉ. हेमंत जगोता ने कहा कि भारतीय समाज में नारी को हमेशा से सम्मान और आदर का स्थान मिला है। नारी शक्ति का प्रतीक हमारे धर्म, संस्कृति और इतिहास में स्पष्ट दिखाई देता है। प्राचार्य डॉ. इलियास अहमद ने कहा कि महिलाओं की सामाजिक और आर्थिक स्थिति में सुधार लाना ही महिला सशक्तीकरण का सही अर्थ है। निबंध प्रतियोगिता में राशिका भारती प्रथम, हीराकली द्वितीय, शिवी तृतीय स्थान पर रही। इस मौके पर डॉ.अतुल मिश्रा, शिव शंकर, डॉ.कृष्णा शर्मा, संगीता गंगवार,...