कन्नौज, दिसम्बर 25 -- तालग्राम। भारत रत्न और देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती के अवसर पर नगर के पीएमश्री जूनियर हाईस्कूल में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन करने के साथ हुई। इस दौरान विद्यालय की प्रधानाध्यापिका आकांक्षा चौरसिया ने छात्रों को अटल के व्यक्तित्व, कृतित्व एवं राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रधानाध्यापिका ने अपने संबोधन में कहा कि अटल बिहारी वाजपेई एक कुशल राजनेता, ओजस्वी वक्ता और संवेदनशील कवि थे। उन्होंने अपने कार्यकाल में सुशासन, राष्ट्रीय एकता और लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का कार्य किया। उनके विचार आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। बच्चों ने ध्यानपू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.