रांची, मार्च 10 -- रांची, विशेष संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रांची विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित प्रतियोगिताओं में संत जेवियर्स कॉलेज, रांची की एनएसएस स्वयंसेवक राजनंदिनी ने निबंध व कौशल कुमार पांडेय ने भाषण प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार जीता। पुरस्कार विजेताओं ने सोमवार को कॉलेज के प्राचार्य डॉ फादर रॉबर्ट प्रदीप कुजूर से मिलकर अपनी उपलब्धियां साझा की। प्राचार्य ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। मौके पर कॉलेज के उप-प्राचार्य डॉ फादर अजय अरुण कुमार, रजिस्ट्रार डॉ फादर प्रभात केनेडी सोरेंग, समन्वयक डॉ अनिर्बान गुप्ता मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.