हमीरपुर, दिसम्बर 23 -- कुरारा, संवाददाता। राष्ट्रीय गणित दिवस के अवसर पर कस्बा स्थित पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज में महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ रामानुजन की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि के साथ हुआ। विद्यार्थियों में गणित के प्रति रुचि एवं तार्किक क्षमता के विकास हेतु निबंध प्रतियोगिता एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। निबंध प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने रामानुजन के जीवन, उनके योगदान एवं गणित के महत्व पर अपने विचार प्रस्तुत किए। क्विज प्रतियोगिता में गणित से संबंधित रोचक प्रश्नों के माध्यम से विद्यार्थियों की ज्ञान-वृद्धि की गई। कार्यक्रम के अंत में दोनों प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.