गोरखपुर, मार्च 16 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। परिषदीय स्कूलों को होली के त्योहार के बाद 15 मार्च के अवकाश को डीएम ने निरस्त कर दिया था। निरस्त होने के बाद भी सरदारनगर ब्लॉक के 99 प्रतिशत स्कूलों में ताला बंद रहा। सरदारनगर ब्लॉक में दिन में 11.30 बजे पड़ताल किया गया तो आमकोल गांव के प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय में ताला लटका हुआ था। इसके अलावा प्राथमिक विद्यालय टेलहनापार, गगड़ा, भौवापार, सरैया, डुमरी कोर्ट, बसडीला सहित सभी स्कूलों में ताला लटका रहा। जबकि, डीएम के निर्देश पर स्कूल को खुलना था और बच्चों की पढ़ाई करानी थी, लेकिन अनुबंधित अवकाश पर स्कूल के शिक्षक मौज काटते रहे। यही हाल ब्रह्मपुर ब्लॉक का भी रहा। ब्रह्मपुर ब्लॉक के भी स्कूलों में ताला बंद रहा और स्कूलों में सन्नाटा पसरा हुआ था। इसके अलावा सरदारनगर ब्लॉक के खंड शिक्षा अधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.