पटना, मार्च 26 -- बिहार डेंटल कौंसिल में निबंधन कराने में अभ्यर्थियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। पूरे दिन काउंटर पर अपनी बारी का इंतजार कर उन्हें बगैर निबंधन के लौटना पड़ रहा है। कई अभ्यथी पिछले तीन-चार दिनों से निबंधन के लिए चक्कर काट रहे हैं। पटना डेंटल कौंसिल के पहले तल्ले पर स्थित कौंसिल के कार्यालय में पिछले कई दिनों से अभ्यर्थियों की भारी भीड़ जमा हो रही है। बावजूद इसके निबंधन के लिए मात्र एक खिड़ी ही कार्यालय में खाला गया है। वहां एक ही कर्मी की तैनाती भी की गई है। ऐसे में दिनभर खड़ा होने के बाद निबंधन नहीं होने से अभ्यर्थी निराश होते हैं। ऐसे में छात्र कई बार नारेबाजी और हंगामा करने पर उतारू हो जा रहे हैं। उनको नियंत्रित करने के लिए मंगलवार दोपहर में पुलिस को भी बुलाना पड़ गया था। क्यों जुट रही है भीड़, क्या है पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.