कानपुर, दिसम्बर 23 -- संदलपुर कस्बा विकास खंड सभागार में मंगलवार को हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इसमें निपुण लक्ष्य हासिल करने के लिए 50 बच्चों को प्रशस्ति पत्र व स्टेशनरी देकर सम्मानित किया गया। संदलपुर कस्बे में आयोजित हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम में बीईओ अशोक सिंह ने सम्बोधित करते हुए कहाकि प्री-प्राइमरी बच्चों को भी शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए प्रदेश सरकार कार्य कर रही है। आंगनबाड़ी केंद्रों को भी कायाकल्प के माध्यम से बाल मैत्रिक और बाल सुलभ बनाया जा रहा है। आंगनबाड़ी को बालवाटिका के रूप में विकसित कर वहां संसाधनों में वृद्धि की जा रही है। निपुण भारत मिशन के अंतर्गत पिछले 4 वर्षों से लगातार विद्यालय तैयारी और बाल्यावस्था देखभाल कार्यक्रम की सहायता से बच्चों के लिए भारत सरकार द्वारा निर्धारित दक्षताओं को प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.