मुरादाबाद, जनवरी 2 -- आगामी माह में आयोजित होने वाली निपुण परीक्षा को लेकर बेसिक शिक्षा विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार को एडी बेसिक, प्राचार्य डायट बुद्धप्रिय सिंह की अध्यक्षता में एआरपी/एसआरजी की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में निपुण असेसमेंट को सफल बनाने के लिए एआरपी को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गईं। एडी बेसिक ने निर्देश दिए कि सभी एआरपी प्रतिदिन विद्यालयों का भ्रमण कर बच्चों की शैक्षणिक तैयारी सुनिश्चित करें। निपुण लक्ष्य के अंतर्गत कमजोर विद्यार्थियों की पहचान कर उनके लिए विशेष सहयोगात्मक प्रयास किए जाएंगे, ताकि जनपद का प्रदर्शन बेहतर हो सके। बेसिक शिक्षा अधिकारी विमलेश कुमार ने कहा कि निपुण परीक्षा में बेहतर परिणाम के लिए विभाग गंभीरता से कार्य कर रहा है। उन्होंने एआरपी व एसआरजी से अपेक्षा जताई कि वे विद्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.