बरेली, फरवरी 7 -- पुलिस को दी गई तहरीर, स्कूल के प्रधानाध्यापक ने आरोपों से इनकार बरसेर। स्कूल में बच्चों के निपुण का आकलन करने गए प्रशिक्षुओं को प्रधानाध्यापक ने बंधक बनाकर पीटा और उसका मोबाइल भी तोड़ दिया। एक प्रशिक्षु से जबरन आकलन भी कराया गया। मामले की पुलिस को तहरीर दी गई है। इधर, स्कूल के प्रधानाध्यापक ने आरोपों से इनकार किया है। बड़ागांव के सचिन व रामनगर के हिमांशु डीएलएड कर रहे हैं। उन्हें डायट से ब्योंधन खुर्द के प्राइमरी स्कूल में कक्षा एक व दो के बच्चों में निपुणता का आकलन करने भेजा गया था। आरोप है कि प्रधानाध्यापक कक्षा एक व दो में कक्षा पांच के बच्चे बैठाकर आकलन कराने लगे, विरोध करने पर सचिन का मोबाइल छीनकर तोड़ दिया और उसे कमरे में बंद कर पीटा गया। काफी देर बाद उसे मुक्त किया गया। इस बीच बच्चों को दूसरे कमरे में ले जाकर उनके सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.