धनबाद, अक्टूबर 5 -- बलियापुर, प्रतिनिधि। जेपी अस्पताल में रविवार को निपनियां निवासी श्यामसुंदर महतो, 46 वर्ष की मौत इलाज के दौरान हो गयी। मृतक कइ दिनों से बीमार चल रहा था। खबर फैलते ही परिवार सहित पूरे गांव में मातम पसर गया। परिजन दहाड़ मारकर रोने बिलखने लगे। खबर पाकर विधायक चंद्रदेव महतो पहूंचे। पीड़ित परिवार की सुधि ली। घटना पर शोक जताया। मुक्तेश्वर महतो, राजकुमार महतो, अजय कुमार महतो, सुनील महतो, मथुराप्रसाद महतो, गोपाल महतो, रवि महतो आदि मौके पर थे। मृतक कालाचांद महतो का पुत्र था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...