एटा, फरवरी 3 -- शासन-प्रशासन में शिकायत होने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अपंजीकृत क्लीनिक नोडल प्रभारी डा. सुधीर कुमार के नेतृत्व में मंगलवार को निधौलीकलां में दो अपंजीकृत क्लीनिक संचालकों को नोटिस दिए। शिकायत पर पहुंचे नोडल अधिकारी ने क्लीनिक में संचालक से किये जा रहे उपचार के लिए पंजीकरण संबंधी अभिलेख दिखाने को कहा। संचालक के अभिलेख न दिखाये जाने पर टीम ने नोटिस दिया है। मंगलवार को अपंजीकृत नोडल अधिकारी एसीएमओ डा. सुधीर कुमार, प्रभारी जिला मलेरिया अधिकारी लोकमन सिंह ने पुलिस टीम के साथ निधौलीकलां में संचालित अपंजीकृत निरंकारी क्लीनिक संचालक एवं बंगाली डाक्टर चंचल कुमार विश्वास को नोटिस दिया है। नोटिस में क्लीनिक संचालक को तीन दिन में पंजीकृत संबंधी अभिलेख प्रस्तुत करने को निर्देशित किया गया है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि तीन दिन में अभिले...