एटा, जून 25 -- 21 जून को लापता हुआ किशोर बिहार के किशनगंज में मिल गए। जानकारी होने के बाद घरवालें लेने के लिए बिहार रवाना हो गए। बताया जा रहा है कि किशोर को किसी ने अचेत कर दिया था। जीआरपी किशोर को अपने साथ ले गई। किशोर के मिलने के बाद घरवालों ने राहत की सांस ली है। बता दें कि 21 जून को थाना निधौली कलां के बड़ा बाजार निवासी शिवम गुप्ता पुत्र नरेश चन्द्र गुप्ता पढ़ाई के काम से शहर आए थे, जिसके बाद से वह लापता हो गए। किशोर का पता नहीं चला। घरवालों ने काफी तलाश किया। रिश्तेदारी, दोस्ती में भी कॉल कर जानकारी ली। बच्चें का पता नहीं चल सका। मामले की रिपोर्ट पिता ने थाना निधौली कलां में दर्ज कराई थी। पुलिस, घरवालें लगातार तलाश कर रहे थे। बुधवार को शिवम ने घरवालों को कॉल की और बताया कि वह बिहार के किशनगंज स्थित रेलवे स्टेशन पर है और जीआरपी पुलिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.