उरई, जनवरी 5 -- कोंच। अमर चंद महेश्वरी इंटर कॉलेज एवं नाथूराम पुरोहित बालिका इंटर कॉलेज को संचालित करने वाली संस्था बजरंग शिक्षा प्रसारिणी समिति की प्रबंध समिति का निर्वाचन चिट्स फंड कार्यालय झांसी में हुआ। निर्वाचन प्रकिया पीठासीन अधिकारी सब रजिस्ट्रार छत्रपाल वर्मा ने कराई। चुनाव में उपसभापति पद पर निधीश हिंगवासिया, मंत्री पद पर सतीश शर्मा, कोषाध्यक्ष पद पर पीयूष दीक्षित निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए। 7 सदस्य पद पर भगवती शरण,ऋषभ सिरौठिया, शुभ्रा शर्मा,आशीष सिंह,अभिषेक सिंह,चन्द्रकान्त और राजेश बुधौलिया निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। संस्था की नियमावली के अनुसार जिलाधिकारी जालौन संस्था के पदेन सभापति होते है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...