नई दिल्ली, अक्टूबर 22 -- एक्टर पंकज धीर के बाद बॉलीवुड एक्टर गोवर्धन असरानी के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक का माहौल है। एक्टर ने 84 की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। एक्टर के निधन पर सलमान खान,अक्षय कुमार समेत इंडस्ट्री के लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। अब एक्टर का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें असरानी को डांस करते हुए देखा जा सकता है। ये वीडियो एक्टर के निधन से 10 दिन पहले का बताया जा रहा है।इवेंट में परफॉर्म करते दिखे असरानी सिंगर पिंकी मैदासनी ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो सिंधी गाने पर परफॉर्म कर रही हैं और उनके साथ असरानी नजर आ रहे हैं। शुरुआत में असरानी खड़े हुए हैं। लेकिन बाद में वो भी म्यूजिक पर झूम उठते हैं। ये वीडियो शेयर करते हुए पिंकी ने लिखा, "पिछला इवेंट सिर्फ 10 दिन पहले वह मंच पर थे और स...