देहरादून, फरवरी 22 -- पौड़ी। प्राथमिक शिक्षक संघ पौड़ी ने निदेशक प्रारंभिक शिक्षा और कार्यालय कर्मचारियों पर हुए हमले पर सख्त कर्रवाई की मांग की है। हमले पर रोष व्यक्त करते हुए संघ ने डीजी शिक्षा को पत्र भी भेजा है। संघ के जिलाध्यक्ष मनोज जुगरान ने कहा कि निदेशालय प्रारंभिक शिक्षा में निदेशक प्रारंभिक शिक्षा और उनके कर्मचारियों के साथ मारपीट एवं जानलेवा हमले की संघ घोर निंदा करता है। सरकारी कार्यालय में घुसकर अधिकारी-कर्मचारियों से अभद्रता, मारपीट, पत्रावलियों को फाड़ना एवं संपत्ति नष्ट करना न केवल गुंडागर्दी है, बल्कि देवभूमि उत्तराखंड की गरिमा को भी कलंकित कर रहा है। इससे शिक्षा विभाग के सभी अधिकारी, कर्मचारी एवं शिक्षक असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। संघ इस घटना के मुख्य आरोपी विधायक सहित सभी उपद्रवियों पर सख्त कर्रवाई की मांग कर रहा है।

हि...