बोकारो, जनवरी 2 -- बोकारो। बोकारो स्टील रिटायर इंप्लाइज एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बोकारो स्टील प्लांट के नए डायरेक्टर इंचार्ज प्रिय रंजन से शुक्रवार को बोकारो स्टील में कार्यरत कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करने की अपील की। वार्ता के दौरान उन्होंने कहा बोकारो में हो रही दुर्घटनाओं को जो मामूली सी दुर्घटनाएं हो रही हैं जिसे दुरुस्त करने की जरूरत है। संगठन के नेतृत्व के साथियों ने एक स्वर से उन्हें विश्वास दिलाया कि सुरक्षा के संदर्भ में एक मीटिंग अलग से करने की जरूरत है और इसके सुधार के लिए निश्चित तौर पर सहयोग करने को तैयार है और इसके लिए विस्तृत जानकारी डायरेक्टर इंचार्ज को जल्द ही लिखित सुझाव भेजा जाएगा। संगठन ने डायरेक्टर को सभी तरह के सहयोग के आश्वासन के साथ यह वचन दिया कि संगठन अपनी क्षमता और अनुभव से बोकारो स्टील के विकास में ...