बिहारशरीफ, जुलाई 3 -- नितेश बने नालंदा के नये जिला कृषि पदाधिकारी बिहारशरीफ, कार्यालय प्रतिनिधि। नितेश कुमार को नालंदा का नया जिला कृषि पदाधिकारी बनाया गया है। वे सोमवार को पदभार ग्रहण करेंगे। वे भूमि संरक्षण निदेशालय में जल छाजन प्रबंधन योजना के नोडल पदाधिकारी थे। निवर्तमान जिला कृषि पदाधिकारी राजीव कुमार को पदोन्नति मिली है। वे संयुक्त निदेशक (शस्य) मुख्यालय में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के राज्य नोडल पदाधिकारी बनाये गये हैं। साथ ही जिला कृषि कार्यालय में पदस्थापित कई पदाधिकारियों का यहां से तबादला किया गया है। भूमि संरक्षण के सहायक निदेशक अजीत प्रकाश को नवादा का जिला कृषि पदाधिकारी बनाया गया है। बिहारशरीफ के अनुमंडल कृषि पदाधिकारी विजेश कुमार को गया जी में जिला कृषि विपणन पदाधिकारी बनाया गया है। आत्मा के उप परियोजना निदेशक अविनाश कुमा...