नई दिल्ली, मई 16 -- नितेश तिवारी की रामायण का दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में कौन किसका रोल निभाएगा इसको लेकर भी उत्सुकता है। मेकर्स धीरे-धीरे पत्ते खोल रहे हैं और कुछ जानकारी सेट्स से भी लीक हो रही है। अब रीसेंट अपडेट रावण की पत्नी मंदोदरी पर है। बताया जा रहा है काजल अग्रवाल इस फिल्म में मंदोदरी के किरदार में होंगी। हालांकि ऑफिशियली इस बात की पुष्टि नहीं हुई है। बता दें कि केजीएफ फेम यश रावण का रोल निभा रहे हैं।लंका वाला पार्ट हो रहा शूट रामायण में रणबीर कपूर राम के रोल में हैं, यह बात तो हर कोई जानता है। बाकी के कैरेक्टर्स के भी नाम धीरे-धीरे खुल रहे हैं। ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म से जुड़े एक सोर्स ने मंदोदरी के रोल के बारे में जानकारी दी है। उसने बताया है, 'काजल ने बीते हफ्ते लुक टेस्ट दिया था और वह यश के अपोजि...