पिथौरागढ़, जनवरी 29 -- पिथौरागढ़। खातेगांव निवासी 19 वर्षीय नितेश उपरारी को नेशनल यूथ इंस्पिरेशन अवार्ड 2026 दिया जाएगा। भारती युवा वेलफेयर एसोसिएशन के ओर से आयोजित कार्यक्रम में उन्हें अवार्ड दिए जाने की घोषणा की गई है। 27 फरवरी को भारत मंडपम नई दिल्ली में आयोजित होने वाले समारोह में उन्हें अवार्ड दिया जाएगा। नितेश सरदार बल्लभ भाई पटेल स्मृति में आयोजित 150 वीं राष्ट्रीय पदयात्रा में भी जनपद का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। नितेश को अवार्ड मिलने की घोषणा पर जनप्रतिनिधियों, युवाओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...