आगरा, जनवरी 7 -- उज्जैन में 9 से 11 जनवरी तक ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया एवं मध्य प्रदेश ताइक्वांडो संघ की ओर से तृतीय महाकाल ओपन राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन होगा। जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष डॉ. एमसी शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में आगरा के नितिन बघेल और मृत्युंजय कुमार निर्णायक की भूमिका निभाएंगे। नितिन बघेल एनआईएस ताइक्वांडो कोच व नेशनल रेफरी हैं। नितिन व मृत्युंजय कुमार इंटरनेशनल ताइक्वांडो मास्टर पंकज शर्मा के शिष्य हैं। दोनों 16 वर्ष से ताइक्वांडो मार्शल आर्ट का लगातार गहन प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। संगीता शर्मा, संतोष सिंह व साथी खिलाड़ियों ने दोनों को शुभकामनाएं दी हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.