नई दिल्ली, दिसम्बर 27 -- भाजपा में संगठनात्मक स्तर पर एक बड़ा बदलाव जल्द देखने को मिल सकता है। सूत्रों के अनुसार, नितिन नवीन भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष हो सकते हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए 15 जनवरी के बाद देश भर के प्रदेश अध्यक्षों को दिल्ली बुलाया जा सकता है। चुनाव की प्रक्रिया 18 से 20 जनवरी के बीच पूरी होने की संभावना है। नितिन नवीन की नए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नियुक्ति की घोषणा 20 जनवरी तक की जा सकती है। दरअसल, भाजपा शासित आधे से अधिक राज्यों में सांगठनिक चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। 37 में से 29 राज्यों ने अपने आंतरिक चुनाव संपन्न कर लिए हैं। इन राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष नितिन नवीन की उम्मीदवारी के समर्थन में नामांकन पत्रों का एक सेट जमा करेंगे। नामांकन का एक अन्य सेट भाजपा की राष्ट्रीय परिषद ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.