रामगढ़, जनवरी 23 -- पतरातू, निज प्रतिनिधि। भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र कुमार महतो ने भारतीय जनता पार्टी के नव निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय नई दिल्ली में मिलकर बधाई और शुभकामनाएं दी। महेंद्र महतो ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के युवा नवनिर्वाचित अध्यक्ष बनने से देश के युवाओं को झुकाव और जुड़ाव भारतीय जनता पार्टी की ओर तेजी से होगा। साथ ही आने वाले दिनों में होने वाले विधानसभा चुनाव में इसका लाभ भारतीय जनता पार्टी को मिलेगा। महेंद्र महतो ने कहा कि नितिन नवीन की एक सरल स्वभाव वाले संगठनकर्ता के रूप में पहचान है। उनके नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी आने वाले विधानसभा के चुनाव में भारी बहुमत से चुनाव जीतेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.